इज़रायल ने ऑपरेशन ‘Rising Lion के बाद ’ईरान का जवाब ऑपरेशन ‘True Promise 3’
दि राइजिंग न्यूज। तेल अवीव। 14 जून, 2025 । तेहरान और तेल अवीव के बीच छिड़े ताज़ा संघर्ष ने पश्चिम एशिया को युद्ध की दहलीज पर ला खड़ा किया है। 13 जून को इज़रायल ने ऑपरेशन ‘Rising Lion’ के तहत ईरान के ऊपर सबसे बड़ा हवाई हमला करते हुए 100 से अधिक रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से प्रहार किए। हमले में ईरान के कम से कम 20 वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए हैं, जिनमें IRGC प्रमुख, सेना के चीफ ऑफ स्टाफ और एयर डिफेंस यूनिट के प्रमुख भी शामिल हैं।
दि राइजिंग न्यूज। तेल अवीव। 14 जून, 2025 ।
तेहरान और तेल अवीव के बीच छिड़े ताज़ा संघर्ष ने पश्चिम एशिया को युद्ध की दहलीज पर ला खड़ा किया है। 13 जून को इज़रायल ने ऑपरेशन ‘Rising Lion’ के तहत ईरान के ऊपर सबसे बड़ा हवाई हमला करते हुए 100 से अधिक रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से प्रहार किए। हमले में ईरान के कम से कम 20 वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गए हैं, जिनमें IRGC प्रमुख, सेना के चीफ ऑफ स्टाफ और एयर डिफेंस यूनिट के प्रमुख भी शामिल हैं।
ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, हमले में अब तक 78 लोगों की मौत और 329 से अधिक घायल हो चुके हैं। इज़रायली सेना ने उत्तरी ईरान के तबरीज समेत 10 स्थानों पर बमबारी की। यह कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध थी। इज़रायली सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “जब तक हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, हम कार्रवाई जारी रखेंगे।”
ईरान का जवाब: ऑपरेशन ‘True Promise 3’
हमले के कुछ घंटों बाद ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए True Promise 3 नामक ऑपरेशन शुरू किया। इसमें 150 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल और हजारों ड्रोन इज़रायल की ओर दागे गए, जिनमें से कई मिसाइलें तेल अवीव और यरुशलम में गिरीं। हमले में एक महिला की मौत हो गई, और 63 से अधिक लोग घायल हुए।
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया कि उन्होंने दो इज़रायली फाइटर जेट्स को मार गिराया और एक पायलट को भी हिरासत में लिया है।
परमाणु वार्ता स्थगित
इन हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही परमाणु समझौता वार्ता को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि "इस प्रकार के आक्रामक कृत्य के बाद बातचीत का कोई आधार नहीं बचता।"
ट्रंप की तीखी चेतावनी
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईरान को चेतावनी दी:
"कुछ लोग बहुत बहादुर बन रहे थे, वे अब मारे जा चुके हैं। यह सिर्फ शुरुआत है। अगर ईरान अब भी समझौता नहीं करता, तो अगले हमले और भी ज्यादा विनाशकारी होंगे।"
ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान अब भी नरसंहार रोकना चाहता है तो उसे फौरन समझौते की ओर बढ़ना होगा।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
-
संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले पर गंभीर चिंता जताई है और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।
-
रूस और चीन ने इज़रायल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना करते हुए ईरान के साथ एकजुटता दिखाई है।
-
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस स्थिति को लेकर आपात बैठक बुलाने की योजना बनाई है।
सैन्य तैयारियां और वैश्विक असर
-
इज़रायल ने रेड अलर्ट जारी किया है और अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है।
-
ईरान ने पूरे एयरस्पेस को बंद कर दिया है और अपने मिसाइल सिस्टम हाई अलर्ट पर रखे हैं।
-
तेल और सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया है।