मस्क बनाम ट्रंप: जब अरबपति भिड़े, एक्स पर मचा महाभारत !

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 6 जून, 2025।  भाई साहब! एक ज़माना था जब एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप एक-दूजे के मुरीद थे – जैसे जलेबी और समोसा! लेकिन अब? अब तो दोनों में ऐसी तलवारें खिंची हैं कि एक ट्वीट से दुनिया का तापमान 2 डिग्री बढ़ जाए!

मस्क बनाम ट्रंप: जब अरबपति भिड़े, एक्स पर मचा महाभारत !
Musk vs Trump: When billionaires clashed, Mahabharata broke out on X!

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 6 जून, 2025। 

भाई साहब! एक ज़माना था जब एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप एक-दूजे के मुरीद थे – जैसे जलेबी और समोसा! लेकिन अब? अब तो दोनों में ऐसी तलवारें खिंची हैं कि एक ट्वीट से दुनिया का तापमान 2 डिग्री बढ़ जाए!


"बिग ब्यूटीफुल बिल" पर फूटा मस्क का गुस्सा

तो हुआ यूं कि ट्रंप बाबू ने एक बिल पेश किया – नाम रखा "बिग ब्यूटीफुल बिल" (नाम तो ऐसा है जैसे किसी डियोडरेंट का हो!)। अब मस्क ने इस पर ऐसा फुल गुस्सा दिखाया जैसे किसी ने उसकी नई टेस्ला को स्क्रैच मार दिया हो!

बोले – "ये बिल? अरे ये तो देश की अर्थव्यवस्था को कब्रिस्तान तक पहुंचा देगा!"
उधर ट्रंप बोले – "मस्क को 'ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम' हो गया है, बौखलाया पड़ा है!"


जब X (ट्विटर) पर दोनों का इंटरव्यू हुआ और सिस्टम बैठ गया

मस्क ने सोचा – चलो पब्लिक के सामने ट्रंप से बात करें। प्लान बना इंटरव्यू का – "इंटरव्यू ऑफ द सेंचुरी!" लेकिन जनाब, जैसे ही शो शुरू होना था – X की वाट लग गई!
45 मिनट लेट!
टेक्निकल प्रॉब्लम!
कह रहे थे DDOS अटैक हुआ – लेकिन ट्विटर वाले बोले – “ये अटैक नहीं, ट्रंप-मस्क की नज़र लग गई!”

लोग बोले – “भाई ये इंटरव्यू था या सरकारी ट्रेन?”


शेयर गिरे, मस्क के पैसे उड़े!

इस लड़ाई का सबसे बड़ा झटका मस्क को लगा। टेस्ला के शेयर 14% गिर गए!
गणित लगाओ – भाई साहब के $34 बिलियन उड़ गए!
इतने में तो हम पूरे मोहल्ले को शॉपिंग करा दें, और बचे पैसों से दिल्ली में फ्लैट ले लें!


ट्रंप ने मस्क के दोस्त को भी निपटा दिया!

मस्क के यार जैरेड आइज़ैकमैन को ट्रंप ने नासा के टॉप पोस्ट से निकाल दिया!
मतलब – झगड़ा मस्क से और बदला उसके दोस्त से!
राजनीति में दोस्ती-दुश्मनी सब Instant Noodles जैसी है – दो मिनट में तैयार!


अब सुलह की थोड़ी सी आस?

अब मस्क ने कुछ ट्वीट ऐसे किए हैं जैसे बोल रहे हों – "चलो भई, लड़ लिए… अब चाय पी लें?"
लेकिन ट्रंप के मूड का कोई भरोसा नहीं – आज माफ कर दें, कल फिर ट्विटर पर रगड़ दें!