एअर इंडिया विमान हादसा: NIA और AAIB की टीम घटनास्थल पर

दि राइजिंग न्यूज। अहमदाबाद। 14 जून, 2025 ।  गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 के दर्दनाक हादसे के बाद केंद्र सरकार ने जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की।

एअर इंडिया विमान हादसा: NIA और AAIB की टीम घटनास्थल पर
NIA and AAIB teams at the scene

दि राइजिंग न्यूज। अहमदाबाद। 14 जून, 2025 । 

गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 के दर्दनाक हादसे के बाद केंद्र सरकार ने जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की।

इस बैठक में DGCA, MoCA और AAI के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग का उद्देश्य था — अब तक की जांच प्रगति की समीक्षा, बरामद साक्ष्यों का विश्लेषण और आगे की कार्ययोजना पर निर्णय।

सिर्फ हादसा नहीं, एविएशन सेफ्टी भी एजेंडे में

बैठक में सिर्फ हादसे की जांच पर नहीं, बल्कि एविएशन सेफ्टी इकोसिस्टम को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ढांचे को और प्रभावी बनाने के लिए नीतिगत कदमों पर विचार किया गया।

गुजरात सरकार की तेज़ सक्रियता

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने डीएनए मिलान की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने गांधीनगर स्थित FSL और NFSU का दौरा किया और बताया कि 36 फोरेंसिक विशेषज्ञ लगातार 24x7 काम कर रहे हैं। भारत सरकार के विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।

जांच एजेंसियां मैदान में

  • AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) की टीम शनिवार सुबह से मौके पर मौजूद है और जांच का दूसरा चरण शुरू हो चुका है।

  • NIA (National Investigation Agency) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। SOP के तहत NIA ने राज्य सरकार को सहयोग देने का प्रस्ताव दिया है।

डीएनए सैंपलिंग में तेजी

बीजे मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद में DNA सैंपलिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक कुल 240 डीएनए सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं — शुक्रवार रात तक 224 और शनिवार को 16 नए।