WTC फाइनल 2025: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा चोकर्स का तमगा, रचा इतिहास, 27 साल बाद ICC ट्रॉफी पर कब्जा

दि राइजिंग न्यूज। लॉर्ड्स (लंदन) । 14 जून, 2025 । साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार WTC खिताब अपने नाम किया और चोकर्स की छवि को पीछे छोड़ते हुए दूसरी बार ICC ट्रॉफी जीती।

WTC फाइनल 2025: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा चोकर्स का तमगा, रचा इतिहास, 27 साल बाद ICC ट्रॉफी पर कब्जा
WTC Final 2025: South Africa broke the tag of chokers

दि राइजिंग न्यूज। लॉर्ड्स (लंदन) । 14 जून, 2025 ।

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार WTC खिताब अपने नाम किया और चोकर्स की छवि को पीछे छोड़ते हुए दूसरी बार ICC ट्रॉफी जीती।

पहली पारी में महज 138 रनों पर ऑलआउट होने के बावजूद, अफ्रीकी टीम ने जबरदस्त वापसी की और ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य को चौथे दिन हासिल कर लिया। इस जीत के नायक बने सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम, जिन्होंने शानदार 136 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने 66 रनों की अहम पारी खेली।


27 साल बाद ICC की ट्रॉफी

साउथ अफ्रीका ने इससे पहले 1998 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी (तब नॉकआउट टूर्नामेंट) जीती थी। उसके बाद अब 2025 में WTC फाइनल जीतकर लगभग तीन दशक बाद ICC खिताब अपने नाम किया है। यह किसी टीम के लिए दो ICC ट्रॉफियों के बीच सबसे लंबा अंतराल है।

ICC ट्रॉफी जीतने में सबसे लंबा अंतराल:

  • ???????? साउथ अफ्रीका – 27 साल (CT 1998 - WTC 2025)

  • ???????? वेस्टइंडीज – 25 साल (ODI WC 1979 - CT 2004)

  • ???????? न्यूजीलैंड – 21 साल (CT 2000 - WTC 2021)

  • ???????? भारत – 19 साल (ODI WC 1983 - CT 2002)

  • ???????? पाकिस्तान – 17 साल (ODI WC 1992 - T20 WC 2009)


मैच का स्कोर सारांश:

  • ऑस्ट्रेलिया पहली पारी: 212 रन

  • साउथ अफ्रीका पहली पारी: 138 रन

  • ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी: 207 रन

  • साउथ अफ्रीका दूसरी पारी (लक्ष्य 282): 283/5 (मारक्रम 136, बावुमा 66)

साउथ अफ्रीका अब WTC चैंपियन बनने वाली तीसरी टीम बन चुकी है – इससे पहले न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) यह खिताब जीत चुके हैं।