अखिलेश यादव का सरकार पर हमला: बुनकर, विमान हादसा, शिक्षा और AI को लेकर उठाए सवाल

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 17 जून, 2025 ।  लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने बुनकरों की बदहाली, विमान हादसे, शिक्षा और स्वास्थ्य की गिरती हालत, भाजपा की बूथ मैनेजमेंट तकनीक और जातीय जनगणना से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाया।

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला: बुनकर, विमान हादसा, शिक्षा और AI को लेकर उठाए सवाल
Akhilesh Yadav attacks the government:

दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ। 17 जून, 2025 । 

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखे सवाल दागे। उन्होंने बुनकरों की बदहाली, विमान हादसे, शिक्षा और स्वास्थ्य की गिरती हालत, भाजपा की बूथ मैनेजमेंट तकनीक और जातीय जनगणना से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाया।

बुनकर समाज की पीड़ा:

अखिलेश ने कहा कि बुनकर आज भी बिचौलियों और सिस्टम की लापरवाही के बीच फंसे हैं। उन्हें न पूंजी मिल रही, न तकनीक, न ही आधुनिक प्रशिक्षण। समाजवादी पार्टी बुनकरों की मांगों को आगामी घोषणापत्र में शामिल करेगी।

अहमदाबाद विमान हादसा और निजीकरण पर सवाल:

उन्होंने हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी कोई जवाबदेही नहीं ली गई। निजीकरण के कारण सुरक्षा मानक गिर रहे हैं, और सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है

शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा:

प्राइमरी स्कूलों की गिरती गुणवत्ता, इंटर कॉलेज की ज़मीनों पर कब्ज़ा, और सरकारी टैबलेट्स की खराबी को लेकर अखिलेश ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है।

कानून-व्यवस्था पर गंभीर आरोप:

कानपुर, कौशांबी और बदायूं की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम है। डिप्टी सीएम न्याय नहीं होने दे रहे और विपक्ष को खुलकर बोलने तक नहीं दिया जा रहा।

जातीय जनगणना और पंचायत चुनाव:

अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा जातीय जनगणना के पक्ष में है और आगामी पंचायत चुनावों की पूरी तैयारी कर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा AI और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बूथों पर हेराफेरी करने के लिए कर रही है।

योग दिवस पर व्यंग्य:

उन्होंने योग दिवस पर तंज कसते हुए कहा, “सरकार लाइव योगा टेलीकास्ट न कराए, कहीं गलत योग न हो जाए।” इसके साथ ही गंगा, यमुना, हिंडन जैसी नदियों की गंदगी और उपेक्षा पर सरकार को घेरा।

बीजेपी पर प्रचार के नाम पर दुष्प्रचार का आरोप:

उन्होंने कहा कि BJP और RSS के व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए समाजवादी पार्टी को झूठे मैसेज और अफवाहों से बदनाम किया जा रहा है। सपा सबका साथ चाहती है, लेकिन झूठ के सहारे राजनीति हो रही है।

INDIA गठबंधन की घोषणा:

अखिलेश यादव ने अंत में कहा कि समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी।