रामपुर में सीएम योगी का सपा पर हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पहले रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, वही आज आस्था की दुहाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 690 करोड़ रुपये से अधिक की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।