युद्धपोत क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्तर कोरिया में गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू

दि राइजिंग न्यूज। प्योंगयांग । 23 मई, 2025 ।  उत्तर कोरिया के लिए यह सप्ताह किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। देश की नौसेना के लिए निर्मित एक महत्वपूर्ण विध्वंसक युद्धपोत, उसके उद्घाटन के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे ने सिर्फ तकनीकी सवाल नहीं खड़े किए बल्कि राजनीतिक भूचाल भी ला दिया है। कार्यक्रम में स्वयं उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन भी मौजूद थे और उन्होंने इसे "आपराधिक लापरवाही" करार दिया है।

युद्धपोत क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्तर कोरिया में गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू
Arrest operation begins in North Korea after warship damaged

दि राइजिंग न्यूज। प्योंगयांग । 23 मई, 2025 । 

उत्तर कोरिया के लिए यह सप्ताह किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। देश की नौसेना के लिए निर्मित एक महत्वपूर्ण विध्वंसक युद्धपोत, उसके उद्घाटन के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे ने सिर्फ तकनीकी सवाल नहीं खड़े किए बल्कि राजनीतिक भूचाल भी ला दिया है। कार्यक्रम में स्वयं उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन भी मौजूद थे और उन्होंने इसे "आपराधिक लापरवाही" करार दिया है।

कौन हैं जिम्मेदार?

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, किम जोंग उन ने इस घटना के लिए चोंगजिन शिपयार्ड के प्रबंधक, सैन्य अधिकारी, वैज्ञानिक और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों को दोषी ठहराया है। उत्तर कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ हादसा?

बुधवार को उत्तर कोरिया की नौसेना के लिए एक 5,000 टन वजनी विध्वंसक युद्धपोत का उद्घाटन किया जा रहा था। इसी दौरान वह युद्धपोत लॉन्चिंग रैंप से फिसलकर फंस गया, जिससे उसका निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब किम जोंग उन स्वयं उद्घाटन समारोह में मौजूद थे।

कब तक तैयार होगा युद्धपोत?

सरकारी समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक, युद्धपोत को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है और इसे 10 दिनों में दुरुस्त किया जा सकता है। किम जोंग ने निर्देश दिए हैं कि जून के अंत में होने वाली वर्कर्स पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक से पहले युद्धपोत पूरी तरह तैयार हो जाना चाहिए।

हालांकि, देश के सैन्य आयोग ने दोहराया कि युद्धपोत की मरम्मत होने के बावजूद यह एक "अक्षम्य आपराधिक कृत्य" है और दोषियों को सजा से नहीं बख्शा जाएगा।