TikTok LIVE के दौरान ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की हत्या, हमलावर ने सिर और सीने में मारी गोली – मेक्सिको में फेमिसाइड की जांच शुरू

दि राइजिंग न्यूज। मेक्सिको सिटी | 14 मई 2025 : मेक्सिको के जलिस्को राज्य के जापोपान शहर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वलेरिया मार्केज़ की टिकटॉक लाइवस्ट्रीम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। 23 वर्षीय वलेरिया अपने ब्यूटी सैलून "Blossom the Beauty Lounge" में लाइव थीं, तभी डिलीवरी बॉय के भेष में एक हमलावर अंदर घुसा और उनकी पहचान पूछने के बाद सीधे उनके सिर और छाती में गोली मार दी।

TikTok LIVE के दौरान ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की हत्या, हमलावर ने सिर और सीने में मारी गोली – मेक्सिको में फेमिसाइड की जांच शुरू

दि राइजिंग न्यूज। मेक्सिको सिटी | 15 मई 2025 :


मेक्सिको के जलिस्को राज्य के जापोपान शहर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वलेरिया मार्केज़ की टिकटॉक लाइवस्ट्रीम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। 23 वर्षीय वलेरिया अपने ब्यूटी सैलून "Blossom the Beauty Lounge" में लाइव थीं, तभी डिलीवरी बॉय के भेष में एक हमलावर अंदर घुसा और उनकी पहचान पूछने के बाद सीधे उनके सिर और छाती में गोली मार दी।

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना कैमरे में लाइव कैद हो गई, जिससे पूरे देश में सनसनी फैल गई। स्थानीय प्रशासन ने इसे फेमिसाइड यानी महिला होने के कारण हत्या के रूप में दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

हमले से पहले जताई थी आशंका

वलेरिया ने कुछ घंटे पहले एक अजीब डिलीवरी को लेकर अपने फॉलोअर्स से चिंता साझा की थी और कहा था कि उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा है। लाइवस्ट्रीम के दौरान भी उनकी बॉडी लैंग्वेज घबराई हुई थी।

संदिग्ध है पूर्व प्रेमी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वलेरिया ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर लिखा था – "अगर मुझे कुछ होता है, तो मेरे एक्स बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया जाए।" पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कुछ घंटे बाद पूर्व सांसद की भी हत्या

इसी दिन, उसी इलाके में मेक्सिको की PRI पार्टी के पूर्व सांसद लुइस आर्मांडो कॉर्डोवा डियाज की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे शहर में डर और आक्रोश का माहौल है।

बढ़ती हिंसा पर फिर उठे सवाल

जलिस्को इलाका पहले से ही न्यू जनरेशन जलिस्को कार्टेल की गतिविधियों के कारण हिंसक घटनाओं के लिए कुख्यात है। वलेरिया की हत्या ने महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को मिल रही धमकियों को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

फैंस में ग़म और ग़ुस्सा

सोशल मीडिया पर वलेरिया के लाखों फॉलोअर्स ने उनके लिए श्रद्धांजलि पोस्ट की है और सरकार से न्याय की मांग की है। ट्विटर और TikTok पर #JusticeForValeria ट्रेंड कर रहा है।


ताजा अपडेट:

  • पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं।

  • हमलावर की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

  • वलेरिया के अंतिम वीडियो और पोस्ट को जांच में शामिल किया गया है।