एमएसएमई को ग्लोबल पहचान दिलाएं - योगी आदित्यनाथ
दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ । 06 मई 2025 । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए उन्हें बाजार की जरूरतों के अनुसार अपडेट रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' (सीएम-युवा) के अंतर्गत उद्यमियों को ऋण देने से पहले उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण अनिवार्य हो।
दि राइजिंग न्यूज। लखनऊ । 06 मई 2025 ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए उन्हें बाजार की जरूरतों के अनुसार अपडेट रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' (सीएम-युवा) के अंतर्गत उद्यमियों को ऋण देने से पहले उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण अनिवार्य हो।
सीएम ने यह बातें सोमवार को अपने सरकारी आवास पर एमएसएमई विभाग की कार्य समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश का सबसे बड़ा एमएसएमई बेस है—लगभग 96 लाख इकाइयाँ, जो राज्य के 46% निर्यात और 1.65 करोड़ रोजगार का आधार हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल', 'लोकल टू ग्लोबल' और 'ब्रांड यूपी' जैसे मंत्रों को साकार करने के लिए पारंपरिक शिल्प, कृषि-आधारित उत्पाद और नवाचार-आधारित उद्यमों को वैश्विक मंच दिया जाए।
प्रमुख घोषणाएं व निर्देश:
-
सीएम-युवा अभियान के अंतर्गत 01 लाख युवाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य; पात्र युवाओं को समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए।
-
‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ में प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण को बढ़ाया जाए—2023-24 में 75,000 से अधिक लाभार्थी।
-
फ्लैटेड फैक्ट्री मॉडल को कानपुर की तर्ज पर अन्य नगरों में लागू किया जाए; निजी निवेश को भी बढ़ावा दिया जाए।
-
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 760 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी से 2.5 लाख रोजगार सृजित।
-
'एक जनपद एक उत्पाद' (ODOP) योजना में अब तक 635 करोड़ रुपये की सहायता, डिजाइन, विपणन व ब्रांडिंग को और बेहतर किया जाए।
-
77 जीआई टैग प्राप्त उत्पाद, 25 प्रक्रिया में, और इस वर्ष 75 नए उत्पादों को टैग दिलाने का लक्ष्य। जीआई उत्पादों के ऑथराइज्ड यूजर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो।
मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि योजनाएं युवा, महिला और ग्रामीण उद्यमियों के केंद्र में हों और सतत मॉनिटरिंग से पारदर्शिता सुनिश्चित हो।