चीन और तुर्किए की मिसाइलें भी नहीं बनीं पाकिस्तान की ढाल, भारत ने हवा में ही ढेर किए हथियार

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 12 मई 2025 ।  भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे ताज़ा तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की भारत ने न सिर्फ सटीक जवाबी कार्रवाई की, बल्कि चीन और तुर्किए से मिले हथियारों को भी हवा में ही नाकाम कर दिया।

चीन और तुर्किए की मिसाइलें भी नहीं बनीं पाकिस्तान की ढाल, भारत ने हवा में ही ढेर किए हथियार

दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 12 मई 2025 । 

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे ताज़ा तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की भारत ने न सिर्फ सटीक जवाबी कार्रवाई की, बल्कि चीन और तुर्किए से मिले हथियारों को भी हवा में ही नाकाम कर दिया।

आज दोपहर तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान ने भारत पर किन-किन हथियारों का इस्तेमाल किया और भारत ने किस तरह से उन्हें नष्ट किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल ए.के. भारती ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान ने यह लड़ाई खुद चुनी है और उसके नुकसान का जिम्मेदार वह खुद है।

पाकिस्तानी हमले में चीन-तुर्किए की तकनीक भी फेल

एयर मार्शल भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि 7 मई को भारतीय वायुसेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। लेकिन पाकिस्तान सेना ने आतंकियों का साथ देकर खुद को भारत की जवाबी कार्रवाई के घेरे में ला खड़ा किया।

भारतीय सेना ने इस दौरान मलबे के रूप में चीन में बनी PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल और तुर्किए में बने YIHA और Songar ड्रोन के अवशेष भी मीडिया को दिखाए। एयर मार्शल ने कहा कि भारत के पास अब स्वदेशी और एडवांस्ड काउंटर-यूए सिस्टम हैं जो किसी भी विदेशी तकनीक से मुकाबले में पूरी तरह सक्षम हैं।

ये हथियार हुए नष्ट

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के निम्नलिखित हथियारों और ड्रोन को नष्ट किया:

  • PL-15 मिसाइल (चीन निर्मित)

  • YIHA ड्रोन (तुर्किए निर्मित)

  • Songar ड्रोन (तुर्किए निर्मित)

  • लंबी दूरी के रॉकेट

  • लोइटर म्यूनिशन

  • क्वाडकॉप्टर

  • पाकिस्तानी ड्रोन और UAV

  • अन्य पाकिस्तानी मिसाइलें

भारत अगली चुनौती के लिए तैयार

एयर मार्शल भारती ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, "हर युद्ध अलग होता है और अगली बार की तैयारी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। हम पूरी तरह सतर्क और ऑपरेशनल हैं, और अगले मिशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भगवान करे युद्ध न हो, लेकिन अगर हुआ, तो हम तैयार हैं।"