गणतन्त्र दिवस पर कवि प्रदीप सरदाना करेंगे आकाशवाणी पर काव्य पाठ, आकाशवाणी सम्मान से हुए सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार, कवि और सुप्रसिद्ध फिल्म एवं कला समीक्षक श्री प्रदीप सरदाना को ऑल इंडिया रेडियो ने अपने प्रतिष्ठित ‘आकाशवाणी सम्मान’ से सम्मानित किया है।

गणतन्त्र दिवस पर कवि प्रदीप सरदाना करेंगे आकाशवाणी पर काव्य पाठ, आकाशवाणी सम्मान से हुए सम्मानित
कवि प्रदीप सरदाना आकाशवाणी सम्मान से हुए सम्मानित
गणतन्त्र दिवस पर कवि प्रदीप सरदाना करेंगे आकाशवाणी पर काव्य पाठ, आकाशवाणी सम्मान से हुए सम्मानित
गणतन्त्र दिवस पर कवि प्रदीप सरदाना करेंगे आकाशवाणी पर काव्य पाठ, आकाशवाणी सम्मान से हुए सम्मानित
गणतन्त्र दिवस पर कवि प्रदीप सरदाना करेंगे आकाशवाणी पर काव्य पाठ, आकाशवाणी सम्मान से हुए सम्मानित

नयी दिल्ली, 23 जनवरी 2025, वरिष्ठ पत्रकार, कवि और सुप्रसिद्ध फिल्म एवं कला समीक्षक श्री प्रदीप सरदाना को ऑल इंडिया रेडियो ने अपने प्रतिष्ठित ‘आकाशवाणी सम्मान’ से सम्मानित किया है। श्री सरदाना को यह सम्मान उनकी काव्य जगत की उपलब्धियों के लिए आकाशवाणी के सहायक निदेशक श्री रामअवतार बैरवा और सुश्री मनीषा जैन ने प्रदान किया।

श्री प्रदीप सरदाना गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रसारित होने वाले आकाशवाणी के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ भी करेंगे।

पिछले लगभग 50 वर्षों से लेखन, पत्रकारिता और काव्य क्षेत्र में सक्रिय श्री प्रदीप सरदाना जहां फिल्म समीक्षक के रूप में प्रख्यात हैं। वहाँ काव्य और साहित्यिक जगत में भी उनका विशिष्ट योगदान है। श्री सरदाना की कविताएं, कहानी बरसों से विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ कई प्रतिष्ठित साहित्यिक वार्षिकी में भी प्रकाशित होती रही हैं। यहाँ तक उनकी एक कहानी का फिल्मांकन तो विश्व की चुनिन्दा कहानियों पर बने दूरदर्शन के उस प्रसिद्द सीरियल ‘झरोखा’ में भी हुआ। जिसमें विश्व के महान कहानीकार ऑस्कर वाइल्ड, मार्क ट्विन, चेखव, जयशंकर प्रसाद, जेफरी आर्चर, मोपासां और कैथरीन मैन्सफील्ड की कहानियाँ भी थीं।   

आकाशवाणी के इस वार्षिक सर्वभाषा कवि सम्मेलन का प्रसारण 25 जनवरी रात 10 बजे, आकाशवाणी के समूचे नेटवर्क, इंद्रप्रस्थ चैनल और एफएम गोल्ड के साथ एआईआर लाइव न्यूज़ पर भी होगा।