बुलंदशहर में ट्रक ने युवक को कुचला:पुलिस युवक की पहचान में जुटी, लोगों ने सड़क पर किया हंगामा

Nov 01, 2026 - 12:33
0
बुलंदशहर में ट्रक ने युवक को कुचला:पुलिस युवक की पहचान में जुटी, लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के दौलतपुर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के साथ ही हादसे के कारणों और ट्रक से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है। घटनास्थल पर पुलिस की जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User