कार ने जज की गाड़ी में पीछे से मारी टक्कर:बागपत से खेकड़ा में हुआ हादसा, पीआरवी ने संभाला मोर्चा
बागपत से खेकड़ा की ओर जा रही अपर जिला जज की गाड़ी में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा दिल्ली सहारनपुर मार्ग मार्ग पर हुआ। टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, अपर जिला जज का दो दिन पहले स्थानांतरण हुआ था। वह अपने सामान के साथ बागपत से जा रहे थे। इसी दौरान उनके वाहन के पीछे चल रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रही जज की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू कराया गया। हादसे में किसी के चोटिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। घटना के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)