कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली के लिए रवाना:रामलीला मैदान में रैली में शामिल होंगे

Nov 01, 2026 - 12:49
0
कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली के लिए रवाना:रामलीला मैदान में रैली में शामिल होंगे
मथुरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए मथुरा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनगर और पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों में सवार होकर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से होते हुए कांग्रेसियों का काफिला दिल्ली की ओर बढ़ा। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह नजर आया। रैली में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और समर्थक अपने वाहनों के साथ रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ता ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देते नजर आए। काफिले में जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर और पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। पार्टी का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए जनता के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है। इसी उद्देश्य से देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में एकजुट हो रहे हैं। मथुरा से रवाना हुआ कार्यकर्ताओं का काफिला भी रामलीला मैदान पहुंचकर इस प्रदर्शन में भाग लेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User