हापुड़ में भैंस खरीदने जा रहे भाइयों से लूट:पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर रोका वाह, हथियारबंद बदमाशों ने की मारपीट

Nov 01, 2026 - 12:49
0
हापुड़ में भैंस खरीदने जा रहे भाइयों से लूट:पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर रोका वाह, हथियारबंद बदमाशों ने की मारपीट
हापुड़ के गांव असरा के पास शनिवार रात करीब नौ बजे चार हथियारबंद बदमाशों ने भैंस खरीदने जा रहे दो भाइयों से 2.40 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर उनका छोटा हाथी वाहन रुकवाया और हथियार दिखाकर दोनों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के लोटी गांव के रहने वाले संदीप अपने भाई आकाश के साथ शनिवार रात छोटा हाथी से भैंस खरीदने मथुरा जा रहे थे। रास्ते में गांव असरा के पास बाइक सवार एक युवक ने पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर उनसे मदद मांगी। दोनों ने वाहन रोका तो पहले से घात लगाए चार बदमाश वहां पहुंच गए। आरोप है कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर दोनों भाइयों को अपने कब्जे में ले लिया और उनके पास रखे 2.40 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर SP मधुबन कुमार सिंह, ASP महेश कुमार, CO सिटी दीपक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित भाइयों से जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रात में आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। CO सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि भाइयों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं। आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User