सहारनपुर में किसान एकता का प्रदर्शन:गन्ना भुगतान और मूल्य वृद्धि को लेकर किसानों ने उठाई आवाज
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अख्तर ने की, जबकि संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष मोनू उर्फ जयवीर ने किया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की मांग उठाई गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने, गन्ने का मूल्य बढ़ाने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने और फर्जी खाद की बिक्री पर रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 26 नवंबर 2026 को गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर सहारनपुर कमिश्नरी पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। पंचायत में तहसील अध्यक्ष गालिब प्रधान, युवा मंडल महासचिव पुनीत चौधरी, जिला सचिव कान सिंह राणा, तहसील उपाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, रजनीश प्रमुख, पूर्व युवा तहसील उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी, जिला महासचिव सिकंदर चौधरी, नगर अध्यक्ष इसरार, जिला मंत्री नईम खान प्रधान, राशिद खान बरसा प्रधान, इकराम राठी ढक्कादेई, योगेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, हरपाल चौधरी, धीर सिंह चौधरी, अमरीश चौधरी, महेंद्र चौधरी और इसम चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि 26 नवंबर 2026 को गन्ने के मूल्य को लेकर सहारनपुर कमिश्नरी पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पंचायत में तहसील अध्यक्ष गालिब प्रधान, युवा मंडल महासचिव पुनीत चौधरी, जिला सचिव कान सिंह राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)