आगरा में कल नहीं आएंगे सफाई कर्मचारी, कचरा कम फैलाएं:सड़कों के किनारे नजर आएंगे कूड़े के ढेर्र, 10 नवंबर से नियमित होगा काम
आगरा में दिवाली पर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारी रविवार को भी देर रात तक काम करेंगे, लेकिन सोमवार को कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। ऐसे में सोमवार को शहर में नियमित सफाई और कचरा उठान नहीं होगा। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि त्योहार पर कचरा कम फैलाएं और घरों का कूड़ा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में रखें। मंगलवार से सफाई व्यवस्था फिर नियमित हो जाएगी। दिवाली के आसपास घरों और प्रतिष्ठानों की सफाई के चलते शहर में कचरे की मात्रा काफी बढ़ गई है। सामान्य दिनों में आगरा से रोजाना करीब 750 से 800 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, जबकि इन दिनों यह मात्रा बढ़कर करीब 1300 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। यानी रोजाना करीब 500 मीट्रिक टन अतिरिक्त कचरा निकल रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम ने प्रमुख 21 बाजारों में करीब 180 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं। ये कर्मचारी देर रात तक सफाई कर रहे हैं। कचरा उठान के लिए वाहनों के अतिरिक्त चक्कर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि कंटेनर और कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर कूड़ा जमा न रहे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया, रविवार को भी कर्मचारी सफाई कार्य करेंगे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शहरवासियों से स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की है। कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने बताया कि मंगलवार को कर्मचारी अतिरिक्त समय देकर सफाई कार्य करेंगे। ये हैं खास बातें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)