देवरिया में CSP से 1.18 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार:छत के रास्ते अंदर घुसकर कैश काउंटर तोड़ा, चारपाई के नीचे से रकम बरामद

Nov 08, 2026 - 19:20
0
देवरिया में CSP से 1.18 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार:छत के रास्ते अंदर घुसकर कैश काउंटर तोड़ा, चारपाई के नीचे से रकम बरामद
देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से 1.18 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी को रविवार शाम करीब चार बजे इजरही माफी मोड़ के पास से पकड़ा गया। छत के रास्ते CSP में घुसकर तोड़ा था लॉक पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान इजरही गांव के मकसूद अली (19) पुत्र आलम अली के रूप में हुई है। 7 नवंबर की रात एक युवक सेखौना गांव के गोदाम चौराहे पर बने CSP में पीछे की तरफ से छत के रास्ते दाखिल हुआ था। उसने अंदर के दरवाजे और कैश काउंटर का लॉक तोड़ा और वहां रखे 1.18 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। घटना के बाद CSP संचालक ने महुआडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो मुखबिर से मकसूद अली के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। घर में चारपाई पर कपड़ों के नीचे छिपाए थे रुपए पुलिस के अनुसार, मकसूद की निशानदेही पर उसके घर के ऊपरी कमरे में चारपाई पर रखे कपड़ों के नीचे से चोरी की रकम बरामद हुई। इसमें 500 रुपए के 235 नोट, 100 रुपए के तीन नोट और 200 रुपए का एक नोट शामिल है। इस तरह कुल 1.18 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महुआडीह थाने में चोरी और घर में घुसने से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में BNS की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है। आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User