अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्रकार रोहित जायसवाल की मौत:पट्टी-अमरगढ़ मार्ग पर शनिवार रात हादसा; पुलिस वाहन और चालक की तलाश में
प्रतापगढ़ के पट्टी-अमरगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार रोहित जायसवाल (35) की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग गया। पट्टी कस्बे के रायपुर रोड निवासी राजकुमार जायसवाल के बेटे रोहित शनिवार रात करीब 9 बजे बाइक से एक निमंत्रण में जा रहे थे। शोभवा गांव के आगे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। मझिगवां गांव के राकेश कुमार वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायल रोहित को अपनी गाड़ी से सीएचसी पट्टी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोहित एक संस्थान में पत्रकार के रूप में काम करते थे। उनकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)