आज अखबार नहीं, आजमगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण, AQI 372; पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Nov 10, 2026 - 06:16
0
आज अखबार नहीं, आजमगढ़ की कल की 5 बड़ी खबरें:दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण, AQI 372; पेड़ से टकराई कार, एक की मौत
आज आजमगढ़ में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- 1. आजमगढ़ में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत-2 लोग घायल, नीलगाय को बचाने के दौरान हादसा आजमगढ़ के गंभीरपुर-मार्टीनगंज मार्ग पर रविवार देर रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार बालचंद्र यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन बिंद (26) और विजय मौर्य (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक गोठांव गांव के रहने वाले थे। वे दीपावली पर स्थापित प्रतिमा स्थल पर जरूरी काम से घर से करीब दो किलोमीटर दूर गए थे। पूरी खबर पढ़ें 2. आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, 13 नवंबर तक होगी बूथों की मैपिंग आजमगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि 10 नवंबर को सभी सेक्टर अधिकारियों का अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कराया जाए तथा 13 नवंबर तक सभी मतदान केंद्रों की वल्नरेबिलिटी मैपिंग की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। पूरी खबर पढ़ें 3. आजमगढ़ में दीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण, AQI 372; सुबह में आसमान में धुंध छाई रही, बारिश नहीं होगी दीपावली के बाद सोमवार सुबह आजमगढ़ की हवा खराब हो गई। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 372 के पार पहुंच गया। कई इलाकों में धुंध छाई रही और विजिबिलिटी भी कम हो गई। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों पर पड़ सकता है। दीपावली की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी का असर सोमवार सुबह हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दिया। आसमान में धुंध छाई रही। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। लोगों को सावधानी से वाहन चलाना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 4. आजमगढ़ में छात्रा की मौत के मामले में शिक्षक गिरफ्तार, जहर खाकर जान दी थी आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक पर फीस को लेकर अपमानित करने का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें 5. आजमगढ़ में ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर चोरी, अगस्त से बंद था मकान आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे लगे चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से सोने की तीन चेन समेत करीब 3 लाख रुपए के जेवर और कीमती सामान चोरी कर ले गए। परिवार अगस्त से ओडिशा गया हुआ था। रविवार को लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने सोमवार को थाने में तहरीर दी, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User