आजाद अधिकार सेना ने अखिलेश उपाध्याय को बनाया प्रत्याशी:महोबा में बोले- लोगों के अधिकारों की रक्षा के के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे

Nov 20, 2026 - 14:59
0
आजाद अधिकार सेना ने अखिलेश उपाध्याय को बनाया प्रत्याशी:महोबा में बोले- लोगों के अधिकारों की रक्षा के के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे
महोबा में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पार्टी आजाद अधिकार सेना ने महोबा की 230 सदर विधानसभा सीट से अखिलेश उपाध्याय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। ब्राह्मण चेहरे पर जताया भरोसा पार्टी ने अखिलेश उपाध्याय को मैदान में उतारकर महोबा सीट पर अपनी राजनीतिक दावेदारी पेश की है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, अखिलेश उपाध्याय का सार्वजनिक जीवन भ्रष्टाचार और सरकारी संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ संघर्ष से जुड़ा रहा है। वर्ष 2011 में अखिलेश उपाध्याय ने तत्कालीन प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री रहे बादशाह सिंह के खिलाफ महोबा के खरेला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे को लेकर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने आरोपों को सही पाया था। इसके बाद संबंधित भूमि को कब्जे से मुक्त कराने, हर्जाना वसूलने और अन्य कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को बनाया चुनावी मुद्दा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अखिलेश उपाध्याय ने कहा- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उन्हें अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा- आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ वह चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पार्टी ने उम्मीद जताई कि अखिलेश उपाध्याय का अनुभव और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष चुनाव में पार्टी की दावेदारी को मजबूती देगा। अब 2027 के विधानसभा चुनाव में महोबा सदर सीट पर उनकी उम्मीदवारी से मुकाबला किस तरह का होगा, यह आने वाला समय बताएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User