कानपुर के मनसा देवी मंदिर का स्थापना दिवस:पनकी कला स्थित सिद्धपीठ में उमड़े श्रद्धालु, विशेष पूजा, हवन और भंडारा संपन्न
कानपुर के पनकी कला स्थित प्राचीन श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ का 86वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। स्थापना दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)