आजम ने बेटे अब्दुल्ला के साथ जुमे की नमाज पढ़ी:रामपुर में बोले- कोई बड़ा मुद्दा नहीं जिस पर बात हो

Nov 20, 2026 - 14:25
0
आजम ने बेटे अब्दुल्ला के साथ जुमे की नमाज पढ़ी:रामपुर में बोले- कोई बड़ा मुद्दा नहीं जिस पर बात हो
रामपुर में आजम खान शुक्रवार को बेटे अब्दुल्ला आजम और अपने कई साथियों के साथ जुमे की नमाज अदा करने घर के पास स्थित मस्जिद पहुंचे। वह दोपहर 1:07 बजे घर से निकले और करीब 1:10 बजे मस्जिद में दाखिल हुए। लगभग 10 मिनट तक नमाज अदा करने के बाद 1:21 बजे बाहर निकले। इसके दो मिनट बाद आजम खान और अब्दुल्ला आजम घर पहुंच गए। मीडिया से बोले- कल विस्तार से बात हो चुकी है मस्जिद से बाहर निकलते समय मीडिया कर्मियों से आजम खान ने कहा, “कल विस्तार से बात आप लोगों से हो चुकी है। कोई ऐसा बड़ा इश्यू तो है नहीं, जिस पर बात की जाए।” इसके बाद वह घर के अंदर चले गए। घर पर उनसे मिलने आने वालों का सिलसिला भी जारी रहा। रिहाई के बाद से समर्थकों का लगा है तांता गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होने के बाद बुधवार रात करीब 9:40 बजे आजम खान अपने घर पहुंचे थे। उस समय हजारों की संख्या में समर्थक और शुभचिंतक उनसे मिलने पहुंचे। रात करीब दो बजे तक लोगों के आने और मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। गुरुवार सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक भी लोग उनसे मिलने पहुंचते रहे। शुक्रवार सुबह से ही उनके आवास पर लोगों का आना जारी है। कई लोग उनसे मुलाकात कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। दूर-दराज से आए समर्थक उनका हालचाल पूछने के साथ अपनी समस्याएं भी बता रहे हैं। आजम खान भी उनसे मिलकर उनका हाल जान रहे हैं। ढाई घंटे जौहर विश्वविद्यालय में भी बिताए गुरुवार रात आजम खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने करीब ढाई घंटे बिताए और कर्मचारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर परिसर की स्थिति का जायजा लिया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भी उनके आवास पर मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क नजर आई। ---------------------- ये भी पढ़ें… आजम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जेल से बाहर रहेंगे:ED की वापस जेल भेजने वाली याचिका खारिज; लेकिन अभी एक और मुकदमा है सपा नेता आजम खान जेल से बाहर ही रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें बड़ी राहत दी। ईडी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुनवाई शुरू होने के 5 मिनट के अंदर ही कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कहा- यह एक अंतरिम आदेश है, इसलिए हम इसमें दखल नहीं देना चाहते। हाईकोर्ट की टिप्पणी का अंतिम फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User