वाराणसी में खाटू श्याम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा:मैदागिन से श्याम मंदिर पहुंची यात्रा, फूलों के रथ पर विराजे बाबा श्याम
वाराणसी में बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मैदागिन से शुरू होकर श्याम मंदिर पहुंची। कई दिनों से चल रही ध्वज यात्रा का समापन कार्तिक एकादशी पर बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर हुआ। शोभायात्रा में फूलों से सजे रथ पर बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा विराजमान थी। भक्तजन भजन गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)