सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती:मुरादाबाद में विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, जीवन के प्रसंग भी सुनाए

Nov 20, 2026 - 13:17
0
सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती:मुरादाबाद में विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, जीवन के प्रसंग भी सुनाए
मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए कला प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने अपनी कला के जरिए रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, साहस और संघर्ष को दर्शाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर की गई। कक्षा 9 की छात्राओं परि और मानवी यादव ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने उनके साहस, देशप्रेम और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के बारे में अपने विचार रखे। आचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। कला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा आचार्य अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार, आचार्य महेंद्र सिंह, आचार्या वीना और रीना मौजूद रहीं। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से रानी लक्ष्मीबाई की तरह साहसी और आत्मविश्वासी बनने के साथ देशप्रेम की भावना रखने की अपील की। कार्यक्रम का छायांकन आचार्य राकेश कुमार ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User