आकाश चोपड़ा ने सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सवाल उठाया:कहा- क्या चोटिल खिलाड़ी की जगह ही खेलेंगे, घरेलू क्रिकेट भेजने की सलाह दी
पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सवाल उठाया है। चोपड़ा ने कहा कि सूर्यवंशी को सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों के विकल्प के तौर पर नहीं खिलाना चाहिए। अगर उन्हें रेग्युलर मौके नहीं मिलने हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट, खासकर फर्स्ट-क्लास खेलना चाहिए। ईशान किशन के फिट होने के बाद सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया। सूर्यवंशी ने किशन के चोटिल होने के बाद दूसरे और तीसरे टी-20I में खेला था। चोपड़ा ने यूट्यूब में वीडियो पोस्ट किया सूर्यवंशी के रोल पर रोडमैप बताने की मांग चोपड़ा ने टीम मैनेजमेंट से सूर्यवंशी की भूमिका को लेकर अपनी योजना और लंबे समय का विजन साफ करने की मांग की। उन्होंने युवा खिलाड़ी को बाहर किए जाने और टीम में उसका रोल क्लियर न होने पर निराशा जताई है। चोपड़ा ने कहा, ‘टीम को सामने आकर बताना चाहिए कि उसका रोडमैप और सोच क्या है। हो सकता है कि उन्होंने इस बारे में पहले ही सोच लिया हो और योजना भी बना ली हो। लेकिन उन्होंने किसी को बताया नहीं है।’ किशन की वापसी निराशाजनक रही ईशान किशन की वापसी निराशाजनक रही। भारत ने 260 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन किशन शून्य पर आउट हो गए। भारत की टीम 172/9 रन तक ही पहुंच सकी। ------------------------------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)