प्रतापगढ़ में बकरी चोरी के शक में युवक को पकड़ा:चमरूपुर पठान में ग्रामीणों ने की घेराबंदी, तीन साथी फरार
प्रतापगढ़ में जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर पठान गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बकरी चोरी के संदेह में एक युवक को स्विफ्ट कार समेत पकड़ लिया। कार में सवार तीन अन्य युवक मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक बकरी चोरी के इरादे से इलाके में आए थे। उन्होंने चार बकरियां चुराकर जंगल में बांध दी थीं। इसके बाद वे दूसरे गांव में चोरी करने जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को उन पर शक हुआ। उन्होंने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया अपना नाम ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम दीपक गौड़ बताया। उसने खुद को लालगंज थाना क्षेत्र का निवासी बताया है। बकरी चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से बकरी चोरी की कई घटनाएं हुई हैं। संदिग्धों के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर हाल के दिनों में बकरी चोरी का शिकार हुए कई ग्रामीण थाने पहुंचे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)