राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई:सिद्धार्थनगर में निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाई

Oct 31, 2026 - 13:03
0
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाई:सिद्धार्थनगर में निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाई
सिद्धार्थनगर में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ हुई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया। निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। दौड़ रिजर्व पुलिस लाइन से हाइड्रिल तिराहा और साड़ी तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के जरिए आम लोगों को आपसी भाईचारे, एकजुटता और देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User