सीएमओ कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती:बहराइच में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, याद किया योगदान

Oct 31, 2026 - 13:03
0
सीएमओ कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती:बहराइच में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, याद किया योगदान
बहराइच के अलग-अलग कार्यालयों में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित कर इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। संगोष्ठी में याद किया योगदान इस मौके पर सरदार पटेल के विचारों और देश की एकता-अखंडता मजबूत करने में उनकी भूमिका पर संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की अलग-अलग रियासतों का एकीकरण किया। एकता और अखंडता की दिलाई शपथ कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर सीएमओ संजय कुमार शर्मा, बृजेश सिंह सहित अन्य चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User