राम-परशुराम चौक का सुंदरीकरण:एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए हुआ भूमि पूजन

Oct 31, 2026 - 13:03
0
राम-परशुराम चौक का सुंदरीकरण:एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए हुआ भूमि पूजन
गोरखपुर के राम-परशुराम चौक की सुंदरता अब विशाल एलईडी स्क्रीन से और बढ़ेगी। शनिवार को इसके निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। विधायक राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. प्रीति महेश उमर के प्रयासों से नगर में विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इस दौरान नगरवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सभासद रवि साहनी, दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, ऋषि चंद, दीपक गौड़, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User