भदोही में साइबर हेल्पडेस्क ने तीन पीड़ितों को लौटाए पैसे:पेमेंट, ऑनलाइन गेम और संदिग्ध लिंक के जरिए हुई थी ठगी
भदोही में साइबर हेल्पडेस्क ने ठगी के तीन मामलों में कुल 40,500 रुपए पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराए। रकम मिलने पर पीड़ितों ने भदोही पुलिस का आभार जताया। गोपीगंज के अंजही मोहाल निवासी विमल कुमार जायसवाल के साथ पेमेंट के जरिए 17,500 रुपए की ठगी हुई थी। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गोपीगंज थाने की साइबर हेल्पडेस्क ने पूरी रकम उनके खाते में वापस करा दी। ऑनलाइन गेम और लिंक से हुई ठगी गोपीगंज के सुंदरपुर निवासी सुखविंदर सिंह मौर्य के साथ ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान 5,000 रुपए की ठगी हुई थी। शिकायत के बाद साइबर हेल्पडेस्क ने रकम उनके खाते में वापस कराई। वहीं, गोपीगंज थाने के पास रहने वाले आशिक अली के साथ एक लिंक पर क्लिक करने से 18,000 रुपए की ठगी हुई थी। शिकायत मिलने पर साइबर हेल्पडेस्क ने पूरी रकम उनके खाते में वापस करा दी। एसपी ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने साइबर क्राइम पुलिस थाने और सभी थानों की साइबर हेल्पडेस्क को साइबर ठगी तथा सोशल साइट के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)