आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:रायबरेली में सीएचसी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, 10 हजार मानदेय करने की मांग
रायबरेली में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर सरेनी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शुभम सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने, आशा संगिनियों के भुगतान में बढ़ोतरी और लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग की। इसमें आयुष्मान कार्ड, टीबी, पोलियो, फाइलेरिया जैसे अभियानों की राशि शामिल है। ज्ञापन में कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अलावा 5 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मांगा गया। उन्होंने चार माह का मातृत्व अवकाश और यात्रा भत्ता देने की भी मांग रखी। यूनियन ने आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने और भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में महापड़ाव किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)