आयुर्वेदिक दवा सप्लायर की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका:पीएम रिपोर्ट में दर्जन भर चोटें; हत्या नहीं दुर्घटना की आशंका; दोनों पैरों की हड्डियां सुरक्षित

Oct 22, 2026 - 07:17
0
आयुर्वेदिक दवा सप्लायर की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका:पीएम रिपोर्ट में दर्जन भर चोटें; हत्या नहीं दुर्घटना की आशंका; दोनों पैरों की हड्डियां सुरक्षित
सुल्तानपुर में आयुर्वेदिक दवा सप्लायर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के चौथे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें मृतक के शरीर पर एक दर्जन चोटें पाई गई हैं। उसके सिर, पसलियों और हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें मिली हैं, जबकि दोनों पैरों की हड्डियां सुरक्षित हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद मृतक पैदल जाते समय गिरता-पड़ता रहा, जिससे उसे चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत होने की आशंका है। दरअसल, दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कोहरा निवासी 55 वर्षीय बखेड़ू का शव रविवार सुबह डड़वा पूर्वांचल से लगभग 100 मीटर उत्तर दिशा में स्थित एक गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और काफी खून बह चुका था। मृतक की बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार रात को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पुत्री अंशिका गौड़ ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके पिता कैथीजलालपुर में गन्ने के खेत में मृत अवस्था में पड़े हैं। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उनके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक परिवार में अकेले जीविकोपार्जन करने वाले व्यक्ति थे। उनके परिवार में आठ बेटियां और एक बेटा हैं। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित पुत्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में लोकनाथपुर के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, उक्त व्यक्ति मृतक को आए दिन जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा, घटना से करीब 20 दिन पहले भी उसी व्यक्ति ने कैथीजलालपुर में उनके साथ मारपीट की थी। दोस्तपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सीओ विनय गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User