नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में हनुमान मंदिर चौराहे से पकड़ा गया, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं

Oct 22, 2026 - 07:17
0
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में हनुमान मंदिर चौराहे से पकड़ा गया, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं
देवरिया सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम पांच बजे एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मन्नु राजभर उर्फ निरहु पुत्र रुदल राजभर के रूप में हुई है, जो देवरिया खास के भगवान चौराहा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हनुमान मंदिर चौराहे से पकड़ा। नाबालिग की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया, गाली-गलौज की और धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसी बीच बुधवार की शाम को शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर दुष्कर्म के आरोपी के होने की सूचना मिली, पुलिस ने उसे मंदिर के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़ी धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 352 और 351(2) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User