लखनऊ में दशहरा उत्सव:उदयगंज रामलीला मैदान में रावण का हुआ पुतला दहन
लखनऊ में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर उदयगंज रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं तथा नैतिक मूल्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा एवं भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने दशहरा पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध हमें अहंकार, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा भारतीय संस्कृति और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)