गाजियाबाद में काजू बर्फी में ब्लेड निकलने की वीडियो वायरल:ब्लेड का आधा टुकड़ा मिठाई से चिपका मिला, ग्राहक की शिकायत पर दुकानदार ने माफी मांगी

Oct 22, 2026 - 07:34
0
गाजियाबाद में काजू बर्फी में ब्लेड निकलने की वीडियो वायरल:ब्लेड का आधा टुकड़ा मिठाई से चिपका मिला, ग्राहक की शिकायत पर दुकानदार ने माफी मांगी
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में एक नामी दुकान से खरीदी गई काजू बर्फी में ब्लेड का टुकड़ा मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। जिसमें ग्राहक जाकर दुकान पर शिकायत करता है, जिसके बाद दुकानदार की तरफ से भी माफी मांगी गई। वायरल वीडियो के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। जिसमें बताया गया है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई का पता चल सकेगा। इंदिरापुरम क्षेत्र में है दुकान गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शक्तिखंड स्थित एक नामचीन दुकान से यह मामला है। जहां शक्तिखंड 1 के रहने वाले वासु सचदेवा ने बताया कि मैंने अपने घर के पास एक नामी कंपनी की दुकान से मिठाई खरीदी। जिसके बाद यह मिटाई अपनी बहन के घर भिजवाई। जब मिठाई को निकालकर देखा गया तो एक किग्रा के डिब्बे में इस मिठाई के डिब्बे की काजू बर्फी में साइड से ब्लेड का आधा हिस्सा दिखा। यह मिठाई की साथ चिपका हुआ था। जिसके बाद वह डिब्बा लेकर दुकान पर पहुंचे। तो वहां मौजूद कर्मचारी ने ब्लेड देखने के बाहने गायब कर दिया। मैनेजर ने माफी मांगी वासु सचदेवा ने बताया कि दुकान के कर्मचारी ने ब्लेड को जान बूझकर गायब करदिया। उस समय दुकान में कैमरे लगे हुए थे। जहां मैनेजर चुप्पी साधने लगे। जिसके बाद दुकान के ऑनर ने माफी मांगते हुए कहा हो हो सकता है गलती से रह गया हो। मिठाई खरीदने वाले वासु सचदेवा का कहना है कि यदि इसे गलते से खा लिया जाता तो खाने वाले के साथ बड़ी अनहोनी सकती थी। इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ब्रांड की दुकान पर बड़ी लापवाही है, जिससे किसी की भी जान जा सकती थी। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि इस मामले में लिखिति शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक शिकायत मिली है। जो वीडियो है उसकी भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User