बागपत के स्कूल में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:दोनों पक्षों के 21 नामजद और 50 अज्ञात पर केस, 6 घायल, 7 गिरफ्तार
बागपत के पदडा गांव के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस ने 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह विवाद रामलीला से जुड़ा था। निबाली गांव के छात्र मोहित और विकल के साथ स्कूल में मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते रहे। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन छात्रों समेत छह लोग घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो को हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस ने गय्यूर पक्ष के तालिब, नदीम, आरिफ, भूरा उर्फ गय्यूर, मिस्बाह, अरमान, सावेज, मोहम्मद निसार, इरशाद, मोहसिन, मंजूर खिलाफ मामला दर्ज किया और दूसरे पक्ष के कपिल, मोहित, विकुल, रवि, शिवम, राहुल, कुणाल, शाहिद पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश शुरू कर दी है कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)