DCP सिटी ने तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए:गाजियाबाद में एक सप्ताह में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच शुरू

Oct 22, 2026 - 07:17
0
DCP सिटी ने तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए:गाजियाबाद में एक सप्ताह में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच शुरू
गाजियाबाद में डीसीपी सिटी धवज जायसवाल ने बुधवार देररात अलग अलग मामलों में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए हैं। इनमें 2 चौकी प्रभारी हैं, जहां लापरवाही और वसूली को लेकर मिली शिकायत में यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले एक सप्ताह में डीसीपी टांसहिंडन इसी सप्ताह में 3 चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर चुके हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एक सप्ताह में 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। लोहियानगर और संजयनगर चौकी इंचार्ज सस्पेंड डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सिहानीगेट थाने की लोहियानगर चौकी प्रभाीर एसआई योगेश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। 2015 बैच के दरोगा योगेश कुमार की लगातार अवैध वसूली को लेकर शिकायत मिल रहीं थीं। दूसरे मामले में मधुबन बापूधाम थाने की संजयनगर चौकी इंचार्ज भूदेव त्यागी भी निलंबित किए गए हैं। 91 बैच के भूदेव त्यागी ने प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान नहीं लिया गया, जहां लापरवाही मिलने पर निलंबित किए गए हैं। वहीं मधुबपन बापूधाम थाने के हेड कांस्टेबल संतराम को भी सस्पेंड कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User