लखीमपुर में 12 बीईओ को नई तैनाती मिली:BSA ने जारी किए आदेश, तुरंत ज्वॉइन करने के निर्देश

Nov 19, 2026 - 21:51
0
लखीमपुर में 12 बीईओ को नई तैनाती मिली:BSA ने जारी किए आदेश, तुरंत ज्वॉइन करने के निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले में दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 12 खंड शिक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दे दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रवीण कुमार तिवारी ने छात्रहित, प्रशासनिक हित और जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न विकासखंडों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती के आदेश जारी किए हैं। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी जारी आदेश के मुताबिक, बुलंदशहर से आए अमन गुप्ता को बेहजम, शाहजहांपुर से आए यशवंत सिंह को मोहम्मदी और हरदोई से आए सुनील कुमार सिंह को पसगवां का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, रायबरेली से आईं शीतल श्रीवास्तव को पलिया और ऋचा सिंह को रमियाबेहड़ की जिम्मेदारी दी गई है। बहराइच से आए अरुण कुमार वर्मा को निघासन, शाहजहांपुर से आईं शाहीन अंसारी को फूलबेहड़, सीतापुर से आए सुरेंद्र नाथ को नकहा और हरदोई से आए कृष्ण कुमार त्रिपाठी को बांकेगंज में तैनाती मिली है। इसके अलावा रायबरेली से आए तरुण कुमार को कुंभी, बाराबंकी से आए मनी राम वर्मा को नगर क्षेत्र और बहराइच से आए रणजीत कुमार को मितौली का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उनका प्राथमिक उद्देश्य शासन और विभाग की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User