अलीगढ़ में चुनाव से पहले धनीपुर मंडी की तैयारी:डीएम-एसएसपी ने धनीपुर मंडी का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त दीवारें और कमरों की होगी मरम्मत

Nov 21, 2026 - 14:20
0
अलीगढ़ में चुनाव से पहले धनीपुर मंडी की तैयारी:डीएम-एसएसपी ने धनीपुर मंडी का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त दीवारें और कमरों की होगी मरम्मत
अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को डीएम अविनाश कुमार सिंह और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने अधिकारियों के साथ धनीपुर मंडी का निरीक्षण किया। यहां स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और निर्वाचन से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में उपलब्ध जगह और आधारभूत सुविधाओं को भी परखा गया। अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार मानचित्र के मुताबिक मौके पर व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित विभागों से जानकारी ली। क्षतिग्रस्त दीवारों और दुकानों की होगी मरम्मत डीएम ने मंडी परिसर की क्षतिग्रस्त दीवारों, कमरों और दुकानों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उप निदेशक मंडी निर्माण आजाद सोनकर से तत्काल एस्टीमेट तैयार कर आवश्यक कार्यवाही शुरू करने को कहा। निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की बाधा या असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था पर भी फोकस निरीक्षण में स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सुरक्षा के लिए जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट, लोक निर्माण विभाग के अभियंता संजीव पुष्कर, उप निदेशक मंडी प्रशासन राजेश गुप्ता, मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी समेत निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User