नोएडा की निजी कंपनी में भीषण आग:दमकल की छह गाड़ियों ने पाया काबू, कूलडाउन का किया जा रहा काम
सेक्टर-6 स्थित एक निजी कंपनी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल मौके पर कूलडाउन की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका को खत्म किया जा सके। पहले देखे तीन तस्वीरे
घटना थाना फेज-1 क्षेत्र की है। देर रात कंपनी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकते हुए बुझा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों और नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया गया कि कंपनी में डेकोरेटिव प्रोडेक्ट बनाने का काम होता है। बिल्डिंग तीन मंजिला की है इसमें आग लगी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)