अमेरिका में एयर इमरजेंसी, पूरे देश में फ्लाइट्स पर रोक:FAA बोला- कम्युनिकेशन में दिक्कत आ रही; 9/11 हमले के बाद ऐसा सिर्फ एक बार हुआ

Nov 14, 2026 - 03:41
0
अमेरिका में एयर इमरजेंसी, पूरे देश में फ्लाइट्स पर रोक:FAA बोला- कम्युनिकेशन में दिक्कत आ रही; 9/11 हमले के बाद ऐसा सिर्फ एक बार हुआ
अमेरिका में शुक्रवार दोपहर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशभर की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। FAA ने इसे असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला बताया। हालांकि अमेरिका के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी ने X पर बताया कि "सभी एयररूट पर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स पर एक कम्युनिकेशन इश्यू आया है। टेक्नीशियन इसकी जांच कर रहे हैं।" CNN और पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह "रोलिंग फ्रीक्वेंसी आउटेज" है - यानी कंट्रोलर और पायलट के बीच बात करने वाली फ्रीक्वेंसी बार-बार कट रही है। जनवरी 2023 के बाद यह पहली बार है जब पूरे देश में उड़ानें रोकी गई हैं; तब FAA के मेन कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई थी। उससे पहले 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमले के बाद ऐसा हुआ था। शिकागो से हुई उड़ानें रोकने की शुरुआत रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राउंड स्टॉप अचानक पूरे देश में नहीं लगा। पहले शिकागो के ओ'हेयर और मिडवे एयरपोर्ट पर लगाया गया था, क्योंकि वहां कम्युनिकेशन में दिक्कत आ रही थी। जब दिक्कत पूरे देश के सेंटरों में फैल गई, तो शाम करीब 3:54 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 1:24 बजे) पर पूरे देश का ग्राउंड स्टॉप लगा दिया गया। FAA के एडवाइजरी में लिखा है- ग्राउंड स्टॉप रात 11:30 बजे तक रहेगा। लेकिन साथ में ये भी लिखा है- अगले आदेश तक। मतलब 11:30 बजे ही उड़ानें शुरू हो जाएंगी, इसकी गारंटी नहीं है। मौजूदा स्थिति में जो फ्लाइट हवा में हैं, वो लैंड कर सकती हैं, उन्हें वापस नहीं बुलाया गया। जो फ्लाइट जमीन पर हैं, वो टेकऑफ नहीं कर सकतीं। इसके अलावा इंटरनेशनल फ्लाइट्स जो अमेरिका आ रही हैं, उन्हें केस-बाय-केस देखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User