अमेठी में संगीतमय शिव महापुराण कथा:गणेश कार्तिकेय जन्म प्रसंग पर चर्चा, भजन कीर्तन संग वितरित हुआ प्रसाद
अमेठी के सरायखेमा में चंद्रिका प्रसाद पाठक के यहां चल रही संगीतमय शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान व्यास जी ने शिव महापुराण को कल्पवृक्ष के समान बताते हुए कहा कि इससे जीवन में ज्ञान, सद्बुद्धि, परोपकार की भावना और ईश्वर के प्रति विश्वास बढ़ता है। कथा में भगवान गणेश और कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं। साथ ही 'ओम नमः शिवाय' और राम नाम मंत्र के महत्व की जानकारी दी गई। भजन-कीर्तन के दौरान पंडाल महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)