दिवाली पर लक्ष्मीजी के लिए आया 4लाख का चांदी सिंहासन:चांदी की स्मार्ट वॉच और लूडो खूब आ रहा पसंद

Oct 30, 2026 - 17:18
0
दिवाली पर लक्ष्मीजी के लिए आया 4लाख का चांदी सिंहासन:चांदी की स्मार्ट वॉच और लूडो खूब आ रहा पसंद
दिवाली पर इस बार चांदी के गिफ्ट आइटम्स में परंपरा के साथ नएपन का भी मेल देखने को मिल रहा है। लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में सवा किलो वजन का चांदी का सिंहासन आया है। करीब 4 लाख रुपए कीमत वाला यह सिंहासन आकर्षण का केंद्र है। वहीं, चांदी के पूजा थाल की अलग-अलग डिजाइन भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार बच्चों के लिए चांदी की स्मार्ट वॉच और लूडो जैसे गिफ्ट आइटम भी बाजार में आए हैं। स्मार्ट वॉच की कीमत 8 हजार से 25 हजार रुपए तक है। इसके अलावा भगवान की प्रतिमाओं में भी नई डिजाइन और हल्के वजन के विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें भगवान श्याम, राधा-कृष्ण, श्रीगणेश और राम-सीता की चांदी की प्रतिमाएं शामिल हैं। इन प्रतिमाओं को कम वजन में तैयार किया गया है, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के देवी-देवताओं की प्रतिमा खरीद सकें और उन पर ज्यादा आर्थिक बोझ भी न पड़े। पूजा के सामान से लेकर घर की सजावट और बच्चों के लिए उपहार तक चांदी के कई विकल्प बाजार में उपलब्ध हैं। सराफा व्यापारी रिंकू बंसल ने बताया कि इस बार सभी गिफ्ट आइटम्स को नए डिजाइन और कम वजन में तैयार कराया गया है। उद्देश्य यह है कि ग्राहक अपनी पसंद और शौक के अनुसार चांदी के उपहार खरीद सकें, लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा खर्च न करना पड़े। चांदी के पूजा थाल 1 हजार से 15 हजार रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं। वहीं, 24 कैरेट के लक्ष्मी-गणेश, चांदी के सिक्के, आकर्षक फ्रेमिंग, दीवार घड़ी और मावा ट्रे भी गिफ्ट आइटम्स में शामिल हैं। देखिए चांदी गिफ्ट की तस्वीरें उन्होंने बताया कि चांदी के गिफ्ट आइटम्स की शुरुआत महज 100 रुपए से है। कम बजट में भी ग्राहक चांदी के उपहार खरीद सकते हैं। हल्के वजन और नई डिजाइन के कारण इनकी कीमत भी किफायती रखी गई है। चांदी के दामों में गिरावट आने से इस बार बाजार में खरीदारी अच्छी हो रही है। ग्राहक अपने बजट के अनुसार पसंदीदा आइटम खरीदकर संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली पर बिक्री उम्मीद से ज्यादा रहने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User