कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव:देवरिया में पत्नी ने दो महीने पहले घर छोड़ा था, जांच में जुटी पुलिस

Oct 30, 2026 - 16:45
0
कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव:देवरिया में पत्नी ने दो महीने पहले घर छोड़ा था, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक का शव कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामला श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन गांव का है। मृतक की पहचान बलिवन निवासी रमेश प्रसाद (37), पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार दोपहर वह कमरे में गया था। कुछ देर बाद उसका शव पंखे से लटका मिला। पत्नी के दो महीने पहले घर छोड़ने की चर्चा ग्रामीणों के मुताबिक, रमेश की पत्नी करीब दो महीने पहले किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। घटना के बाद गांव में उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, इन परिस्थितियों का घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। श्रीरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User