महिलाओं को 33% आरक्षण:बार एसोसिएशन में स्वागत समारोह

Oct 30, 2026 - 17:52
0
महिलाओं को 33% आरक्षण:बार एसोसिएशन में स्वागत समारोह
लखनऊ में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा को बधाई दी गई। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह ने चेंबर में पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता करुणाकर श्रीवास्तव ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता डीपी सिंह चौहान, डॉ. मुरलीधर सिंह, जयकुमार, राहुल श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, ललित सिंह, मुनेंद्र वर्मा और पुष्पेंद्र मिश्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। महिला अधिवक्ताओं में श्रीमती कांति सिंह और अनीता सिंह भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बताया गया कि बार में महिलाओं को पहली बार 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए काम करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User