कंटेनर से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चंद्रपुर जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी लोग अकोला में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।