अमरोहा में ज्वैलर्स दुकान से तीन लाख के कुंडल चोरी:नकाबपोश महिला ने साथी संग चुराए, फरार, CCTV में कैद
अमरोहा शहर की आवास विकास कॉलोनी में अतरासी रोड स्थित आर्या ज्वैलर्स की दुकान से नकाबपोश महिला अपने पुरुष साथी के साथ सोने के कुंडल चोरी कर फरार हो गई। चोरी किए गए कुंडलों की कीमत तीन लाख रुपए से अधिक बताई गई है। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची महिला आर्या ज्वैलर्स की स्वामिनी शिवी गुप्ता के मुताबिक, सोमवार को वह दुकान पर मौजूद नहीं थीं। दुकान हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल के पास है। इस दौरान एक नकाबपोश महिला अपने पुरुष साथी के साथ दुकान पर पहुंची। महिला ने ग्राहक बनकर दुकान पर मौजूद शिवी गुप्ता के बेटे से जेवर दिखाने को कहा। दो जोड़ी कुंडल हाथ में छिपाए जेवर देखते समय महिला ने करीब 25 ग्राम वजन के सोने के दो जोड़ी कुंडल अपने हाथों में छिपा लिए। इसके बाद वह अपने साथी के साथ दुकान से चली गई। कुछ देर बाद शिवी गुप्ता के बेटे को कुंडल गायब होने का पता चला। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी गई, जिसमें महिला कुंडल छिपाते हुए दिखाई दे रही है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)