कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:चंदौली में भाजपा को संरक्षण देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
चंदौली जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। देखें, 2 तस्वीरें… पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि पार्टी मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और मुगलसराय के नगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)