'अंगद ने रावण की लंका में पैर जमाए थे':संजय सिंह ने सुल्तानपुर में कहा- भाजपाइयों को भी वहीं जाना चाहिए

Nov 01, 2026 - 16:23
0
'अंगद ने रावण की लंका में पैर जमाए थे':संजय सिंह ने सुल्तानपुर में कहा- भाजपाइयों को भी वहीं जाना चाहिए
सुल्तानपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने कई निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अपने आवास पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान का अवधी में जवाब दिया। इसके अलावा एसआईआर, वोटों की कथित चोरी और आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर भी भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बोले- ई रावण के लंका न होए संजय सिंह ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- हम सब लोग अवध के रहने वाले हैं। अयोध्या पास में ही है। ये रावण की लंका नहीं है। अंगद जी ने अपना पैर रावण की लंका में जमाया था। भाजपाइयों को लंका चले जाना चाहिए। रावण की लंका में जाकर पैर जमाएं। इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर दी सफाई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा, “हम अपनी लड़ाई अपने तरीके से लड़ रहे हैं, चाहे सड़क पर लड़ना हो या संसद में।” बोले- 13 करोड़ 37 लाख वोटों की चोरी हुई संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ 37 लाख वोटों की चोरी की है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की शुरुआत में बांग्लादेशियों, पाकिस्तानियों और रोहिंग्याओं को देश से बाहर करने की बात कही गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि 13 करोड़ लोगों में कितने बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और रोहिंग्या मिले। उनके मुताबिक, कुल 1,600 लोग मिले, जिनमें 745 नेपाल के नागरिक हैं। ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि जांच में कितने बांग्लादेशी, पाकिस्तानी और घुसपैठिए मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि “भारतीय झूठा पार्टी” ने उन्माद फैलाकर लोगों के वोट काटे। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने, उनका इस्तीफा लेने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। आजम खान की गिरफ्तारी को बताया अत्याचार आजम खान को रिहा होते ही ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर संजय सिंह ने कहा, “यह अत्याचार की पराकाष्ठा है। इसमें कोई दो मत नहीं है।” उन्होंने कहा कि आजम खान को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। संजय सिंह ने कहा कि ईडी गिरफ्तारी से पहले समन भेजती है, पूछताछ के लिए बुलाती है और फिर कारण बताकर गिरफ्तारी कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User